Home » ‘इंडिया’ हारा ‘इंडीज’ जीता : दूसरे वनडे में भारतीय टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का टूटा दिल

‘इंडिया’ हारा ‘इंडीज’ जीता : दूसरे वनडे में भारतीय टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का टूटा दिल

by Rakesh Pandey
दूसरे वनडे में भारतीय टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का टूटा दिल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खेल डेस्क/ नई दिल्ली : IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे क्रिकेट मुकाबले के दूसरे वनडे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया। मैच में ‘इंडिया’ हार गया, ‘इंडीज’ जीत गया। मौजूदा समय में बेहद कमजोर मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे वनडे मैच में भारत को करारी शिकस्त दे दी। कैरेबियाई टीम ने 6 विकेट से ये मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

भारतीय टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी नहीं थे शामिल

बारबाडोज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप रही। बिना कोहली और रोहित के उतरी टीम केवल 182 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 36 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इसके बाद भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश दिखे। टीम इंडिया दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बगैर उतरी थी। दोनों को आराम दिया गया था और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम मैच खेलने उतरी। ये प्रयोग टीम पर भारी पड़ गया और मैच गंवाना पड़ा।

गिल-ईशान ने दिलाई थी दमदार शुरुआत
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका ये फैसला शुरुआती ओवरों में सही साबित नहीं हुआ क्योंकि शुभमन गिल और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की।

इस दौरान ईशान ने स्पिनर गुडाकेश मोती पर खूबसूरत छक्का जड़ा, जबकि गिल ने भी कुछ बेहतरीन शॉट खेले। ईशान किशन ने देखते ही देखते सिर्फ 51 गेंदों पर अपना फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद मैच तेजी से पलटा। पूरी भारतीय टीम 40.5 ओवरों में 181 रनों पर सिमट गई। भारतीय पारी के दौरान दो मौकों पर बारिश ने भी खलल डाला, लेकिन ओवर्स में कोई कटौती नहीं हुई। देखा जाए तो टीम इंडिया ने 91 रनों पर अपने 10 विकेट खो दिए।

भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा किया पार
भारत की ओर से ईशान किशन (55), शुभमन गिल (34), सूर्यकुमार यादव (24), शार्दुल ठाकुर (16) और रवींद्र जडेजा (10) ही डबल डिजिट में पहुंच पाए। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अल्जारी जोसेफ को दो, जबकि कारिया और सील्स को एक-एक विकेट मिला।

हमनें अच्छी बल्लेबाजी नहीं की- हार्दिक पांड्या
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘हमने उस तरह से बल्लेबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी।’ पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में विकेट काफी बेहतर हो गया। इससे निराशा हुई, लेकिन और भी बहुत कुछ सीखने को मिला।

जिस तरह से सलामी बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, जिस तरह से किशन ने बल्लेबाजी की, यह भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है। ठाकुर ने हमारी उम्मीदों को जिंदा रखा। अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने धैर्य बनाए रखा और जीत हासिल की।’

मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज से आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। BCCI ने कहा, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के टखने में दर्द की शिकायत है और एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

Read Also : ISRO Satellites Launch : Chandrayaan-3 के बाद इसरो ने किया एक और कमाल, सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स को एक साथ किया लॉन्च

Related Articles