Home » MP Election 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन 25 सितंबर को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन 25 सितंबर को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल : तीन माह बाद होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Legislative Council Election 2023)  को लेकर भाजपा नेताओं का तूफानी दौरा शुरू हो चुका है। 25 सितंबर को मध्यप्रदेश में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ होने जा रहा है, जिसमें 10 लाख कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। चुनाव से पहले यह भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले, प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जायेगी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा।

पूरे प्रदेश में निकाली जायेगी “जन आशीर्वाद यात्रा”

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। वीडी शर्मा ने बताया कि ग्वालियर के होटल आदित्याज में जन आशीर्वाद यात्रा की केंद्रीय टोली और 5 अलग-अलग स्थानों से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं की टोलियों की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर इसकी माइक्रो प्लानिंग की। 230 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए जन आशीर्वाद यात्राएं पूरे प्रदेश में निकाली जायेगी, जो सितंबर माह से शुरू होगी।

READ ALSO : बंगाल में ममता सरकार का ऐलान, इमामों को 3 हजार और पंडितों के लिए 1500 रुपये होगा मासिक भत्ता

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जमीनी स्तर पर शिवराज सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जा रही है। हर साल हम एक जन आशीर्वाद यात्रा निकालते थे, इस बार हम 5 यात्राएं निकालने जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है, हमें विश्वास है कि उनका आशीर्वाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

Related Articles