
टेक डेस्क। Vivo V29e 5G Smartphone : नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बस एक दिन और इंतजार कर लीजिए। दिग्गज चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो अपने नए फोन Vivo V29e को पेश करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह इस फोन को भारतीय बाजार में 28 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे पेश करेगी। ब्रांड ने पहले ही इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। आइये वीवो V29e के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V29e 5G Smartphone/ पहले V29e स्मार्टफोन होगा लॉन्च
भारत में सबसे पहले V29e स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा, V29 5G स्मार्टफोन नहीं। 91 मोबाइल्स हिंदी की एक रिपोर्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। 91 मोबाइल्स ने एक और रिपोर्ट शेयर की है, जो अपकमिंग V29e स्मार्टफोन की प्राइस रेंस और कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा करती है।
भारत में इतनी होगी Vivo V29e की कीमत
मायस्मार्टप्राइस ने बताया कि अपकमिंग Vivo V29e स्मार्टफोन e सीरीज स्मार्टफोन का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये के आसपास रखेगी। वीवो द्वारा स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च की भी खबर है। अपकमिंग स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 1280 और 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। 91 मोबाइल्स हिंदी द्वारा शेयर किए गए रेंडर से पता चलता है कि स्मार्टफोन मैं कर्ल्ड डिस्प्ले होगा।

सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में सेंटर्स पंच- होल कटआउट
वीवो सेल्फी कैमरे के लिए फोन के डिस्प्ले में एक सेंटर्स पंच- होल कटआउट देगा। स्मार्टफोन के दाई ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखे जा सकते हैं। पब्लिकेशन द्वारा शेयर किए गए रेडर अपकमिंग स्मार्टफोन के किसी अन्य डिटेल का खुलासा नहीं करते हैं। अपकमिंग Vivo V29e स्मार्टफोन डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल से लैस होगा। डिवाइस में स्मार्टफोन के रियर पर डुअल कैमरा रिंग होगा। कैमरा रिंग म दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश होगा।

Vivo V29e में 64MP मेन कैमरा
स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में लॉन्च किए जाने की खबर है। टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे ने अपकमिंग V29e स्मार्टफोन की एक टीजर इमेज शेयर की है। टिप्स्टर द्वारा शेयर किया गया टीजर स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर में सामने आए डिजाइन के समान है। तस्वीरें पुष्टि करती है कि प्राइमरी विद्यार 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट से पता चलता है कि वीवो स्मार्टफान को 64 मेगापिक्सेल प्राइमरी रियर कैमरे से लैस करेगा। रिपोर्ट में ओआईएस के लिए सपोर्ट और रात में बेहतर पोर्ट्रेट तस्वीरों को कैप्चर करने की क्षमता का भी खुलासा किया गया है।
READ ALSO : Motorola ला रहा धमाकेदार बैटरी वाला 5G Smartphone! इस तारीख को होगी लॉन्चिंग

