Home » वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

by Rakesh Pandey
Neeraj Chopra created history by winning gold in World Athletics
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुडापेस्ट: भारत के स्टार भालाफेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अब विश्व चैंपियन भी बन गए। नीरज ने हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार (27 अगस्त) को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को पछाड़कर चैंपियन बने। विदित हो कि इससे पहले 2021ओलंपिक गेम्स में निरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था। नीचर चोपड़ा अगले ओलंपिक गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर गए हैं।

जानिए किसने कितने मीटर फेंका थ्रो:

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने जहां 88.17 मीटर थ्रो फेंका वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जबकि चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

पहली बार किसी भारतीय ने जीता खिताब:

अगर हम इस चैंपियनशिप की बात करें तो यह 1983 से हो रही है। लेकिन अभी तक भारत को कोई भी खिलाड़ी इसे नहीं जीत सका था। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एथलीट ने यह चैंपियनशिप जीता है।

 

 

देश में खुशी का महौल

नीरज की ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय सेना, कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी ने दी बधाई

नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और लिखा की प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें ना सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगह में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर आपको बधाई।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।’

READ ALSO : ICC Cricket Ranking : एशिया कप से पहले वनडे की नंबर वन टीम बनी पाकिस्तान, जानें टॉप-5 में भारत का कौन सा स्थान

भारतीय सेना ने अपने सूबेदार को दी बधाई

भारतीय सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

 

Related Articles