Home » Honda Hornet 2.0 नए इंजन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत!

Honda Hornet 2.0 नए इंजन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत!

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क : होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया बाइक बाजार में जाना माना ब्रांड है। होण्डा (Honda Hornet 2.0) बाइक बाजार में शुरू से ही आकर्षक लुक और माइलेज के लिए जाना जाता है। अभी बाइक बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक होंडा की ही बाइक है। होंडा कंपनी एक के बाद एक अपनी पॉपुलर बाइक के मॉडल को अपडेट कर लेटेस्ट बना रही है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक नए फीचर्स और नए डिजाइन में लान्च कर रही है।

क्या है एक्स शोरूम कीमत?

इसी क्रम में कंपनी ने OBD 2 कंप्लायंट 2023 हॉर्नेट 2.0 लॉन्च किया है। अभी इस बाइक की एक्स शो रूम प्राइस 1,39 000 है। कंपनी ने नये मॉडल को स्ट्रीट फाइटर के रूप में अपडेट किया है। यह बाइक पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट सैगरिया रैड मैटेलिक, मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक जैसे आकर्षक रंग में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि अपडेटेड बाइक नए डिजाइन के साथ अच्छी परफॉर्मेंस के साथ शानदार माइलेज भी देगी।

कंपनी ने किए कई दावे

साथ ही कंपनी ने यह अभी दावा किया कि OBD 2 कंप्लायंट होर्नेट 2023 फॉर्मेट 2.0 के लुक बहुत ही आकर्षक है । साथी अगर इसकी फीचर्स की बात करें तो इसकी विजिबिलिटी बहुत ही शानदार है।

इस बाइक में एलइडी हेडलैंप, एलईडी विंकर्स, और एक्स शेप के एलईडी टेल लैंप दिया गया है। कंपनी इतनी दावा किया है किया यह बाइक खासकर युवाओं को खूब पसंद आएगा। होंडा की इस बाइक में पूरी तरह से डिजिटल क्रिस्टल इंस्ट्रूमेंट पैनल से लैस है। इसके फ्रंट और रियर में पैटल डिस्क ब्रेक्स दिया गया है। इसके अलावा सिंगल चैनल एबीएस जैसी खूबियों से लैस है। OBD 2 कंप्लायंट होर्नेट 2023 मे गोल्डन अप साइड डाउन (यूएसडी) फ्रंट फोर्क से लैस है। यह 200 सीसी के सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा।

READ ALSO : रक्षाबंधन पर विशेष: स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक हैं रक्षा बंधन

मल्टीपल असिस्टेंट सेंसर और मॉनिटर कॉम्पोनेंट्स से लैस हैं यह बाइक

OBD 2 कंप्लायंट होर्नेट 2023 फॉर्मेट 2.0 में 184.40 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर बीएस कंप्लायंट इंजन से लैस है। इसका इंजन 12.70 किलोवाट पावर और 15.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में मल्टीपल असिस्टेंट सेंसर और मॉनिटर कॉम्पोनेंट्स से लैस है।

Related Articles