Home » प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, जानें क्यों सेना के एक अधिकारी ने हत्या को दिया अंजाम

प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, जानें क्यों सेना के एक अधिकारी ने हत्या को दिया अंजाम

by Rakesh Pandey
Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून : सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के एक अधिकारी को एक महिला की हत्या करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सैन्य अधिकारी इस महिला के साथ कथित रूप से रिश्ते में था। पुलिस ने बताया कि महिला का शव रविवार को शहर के राजपुर इलाके में मिला था और उसके सिर पर चोटों के निशान थे। देहरादून की नगर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सैन्य अधिकारी ने स्वीकार किया अपना अपराध

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैन्य अधिकारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। यहां क्लेमेंटाउन क्षेत्र में तैनात उपाध्याय ने शनिवार रात एक रेस्तरां में महिला के साथ शराब पी और उसे लांग ड्राइव पर ले जाने की पेशकश की जिसके लिए वह मान गयीं। डोभाल ने बताया कि शहर के बाहर एक सुनसान जगह पर पहुंचने पर उपाध्याय ने अपनी कार खड़ी कर दी और हथौड़े से उसके सिर पर तब तक वार करता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गयी।

शव को सड़क के किनारे फेंका और कार से चलता बना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को मारने के बाद उपाध्याय ने महिला के शव को सड़क के किनारे फेंका और कार से चला गया। पूछताछ में पता चला है कि सैन्य अधिकारी पहले से शादीशुदा था और महिला उस पर शादी करने का दवाब डाल रही थी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार, कार और अपराध के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद हो गये हैं।

पहले मित्रता, फिर अवैध संबंध

आरोपी सैन्य अधिकारी हाल ही में स्थानांतरित होकर सिलीगुड़ी से देहरादून आया था। सिलीगुड़ी में ही एक डांस बार में वह पहली बार नेपाली मूल की महिला श्रेया शर्मा (30) से मिला था। सैन्य अधिकारी के विवाहित होने के बावजूद उनके बीच मित्रता एक अनैतिक रिश्ते में बदल गयी।

READ ALSO : चावल की कालाबाजारी के आरोपित प्राचार्य गिरफ्तार

महिला के लगातार शादी का दबाव बनाने पर की हत्या

लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि देहरादून स्थानांतरित होने के बाद उसने श्रेया के रहने के लिए एक अन्य फ्लैट किराये पर लिया था। आरोपी ने बताया कि वह महिला से उसके फ्लैट पर मिलता था। आरोपी पहले से शादीशुदा होने के कारण वह महिला से शादी नहीं करना चाहता था किन्तु महिला लगातार शादी के लिए कहती और अक्सर शिकायत करती थी कि वह उसे अपनी पत्नी का दर्जा नहीं दे रहा हैं। फलस्वरूप इससे परेशान होकर उसने महिला की हत्या कर दी।

Related Articles