Home » RANCHI NEWS: अपर प्रशासक पहुंचे आईटीआई बस स्टैंड MRF CENTER, विरोध करने वालों से वार्ता में नहीं निकला समाधान

RANCHI NEWS: अपर प्रशासक पहुंचे आईटीआई बस स्टैंड MRF CENTER, विरोध करने वालों से वार्ता में नहीं निकला समाधान

by Vivek Sharma
RMC MRF CENTER
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर और वैज्ञानिक तरीके से करने के लिए रांची नगर निगम लगातार कदम उठा रहा है। इस दिशा में शहर के विभिन्न इलाकों में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में आईटीआई बस स्टैंड स्थित निगम की भूमि पर प्रस्तावित एमआरएफ परियोजना का कार्य कुछ समय पहले स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रोक दिया गया था। इसकी सूचना पर अपर प्रशासक संजय कुमार ने निगम की टीम के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि हरमू में एमआरएफ केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कूड़े का निस्तारण कार्य सफलतापूर्वक ट्रायल हो रहा है। इससे दुर्गंध और अन्य परेशानियों को कंट्रोल किया गया है। लोग परियोजना का अवलोकन कर खुद निर्णय ले सकते हैं। इस मौके पर नगर प्रबंधक, पीएमसी के प्रतिनिधि और मेसर्स टीपीएस के सदस्य भी उपस्थित रहे।

शहर के लिए एमआरएफ जरूरी

वार्ता के बाद स्थानीय लोगों की सहमति से निर्णय लिया गया कि बाउंड्री और बैरिकेडिंग निर्माण कार्य जारी रहेगा, जबकि एमआरएफ निर्माण कार्य अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। इस दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि शहर में बढ़ते कचरे के समाधान के लिए एमआरएफ केंद्रों की स्थापना जरूरी है, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सके। उन्होंने लोगों से कचरे का सोर्स सेग्रीगेशन अपनाने की अपील भी की।

READ ALSO: JHARKHAND FOUNDATION DAY: झारखंड के स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन, जानें राज्य के विकास को लेकर क्या कहा राज्यपाल और सीएम ने

Related Articles