Home » अक्षय कुमार की इस फ्लॉप फिल्म पर हुए थे करोड़ों रुपए खर्च, अब OTT बना सहारा

अक्षय कुमार की इस फ्लॉप फिल्म पर हुए थे करोड़ों रुपए खर्च, अब OTT बना सहारा

अक्षय कुमार की "सरफिरा" को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 'सरफिरा', 11 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साल की शुरुआत से लेकर अभी तक अक्षय कुमार की कई फिल्में आ चुकी है जो सीधे मुंह के बल गिरी है यानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा नहीं पाई। हाल ही में रिलीज हुई “सरफिरा” मूवी जिसमें अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है, उसने भी कुछ खास कमाई नहीं की और अक्षय कुमार फिर से हताश हो गए। अब अक्षय की इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी है।

किस ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगी “सरफिरा”

अक्षय कुमार की “सरफिरा” को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। ‘सरफिरा’, 11 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। लगभग एक मिनट लंबे वीडियो में अक्षय ने अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान करते हुए कहा, ‘आसमां के सपने देखने के लिए जमीन पर किसी की परमिशन नहीं लगती। कहानी है एक आम आदमी की जिसका सपना था हर आम आदमी के लिए हवाई जहाज का सफर मुमकिन करना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया ने रोकने की बहुत कोशिश की, पंख फैलाने से उसे मना किया, उसे सरफिरा भी कहा पर वो नहीं रुका। क्योंकि सरफिरा वो होता है जो दुनिया के बनाए हुए नियमों को तोड़ता है।’ ‘सरफिरा’ ओटीटी पर आने वाले महीने में रिलीज होगी।’

ये है फिल्म की स्टार कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और परेश रावल, राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म निर्देशक सुधा कोंगरा की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ की हिंदी रीमेक है। इसमें एक्टर सूर्या ने लीड रोल प्ले किया था। सुधा कोंगरा ने ‘सरफिरा’ का भी निर्देशन किया है, जो इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

सरफिरा की बॉक्स ऑफिस कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ ने थिएट्रिकल रिलीज पर 50 करोड़ से भी कम कमाई की थी। जबकि फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ के आसपास था जिस वजह से इसे फिर से ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

Related Articles