Home » ⁩Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव से पहले बागबेड़ा में बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद

⁩Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव से पहले बागबेड़ा में बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद

छापेमारी मुनमुन दास के घर पर की गई। यहां से 9 पेटियों और एक छोटे बोरे में रखी गई विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नगर निकाय चुनाव को लेकर सख्ती के बीच उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा में छापेमारी की है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा पश्चिम के जटाझोपड़ी इलाके से अवैध शराब बरामद की है।

यह छापेमारी मुनमुन दास के घर पर की गई। यहां से 9 पेटियों और एक छोटे बोरे में रखी गई विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है।

छत पर चढ़कर फरार हो गया आरोपी

उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले सादे कपड़ों में दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा था। लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद होने और स्थानीय लोगों के असहयोग के कारण मुनमुन दास छत के रास्ते फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मामले में आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) एवं 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles