कोडरमा : मासूम बच्चे की इस तरह चले जाने की चर्चा चारों ओर हो रही है। जो कोई सुन रहा है, चौंक जा रहा है। घटना जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में घटी है। इस इलाके में एक बच्चे का शव कुएं से बारमद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्चे की मां व फूफा को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे का नाम आर्यन यादव (7) है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की मां और उसके फूफा को हिरासत में लिया है और हर एंगल से पूछताछ की जा रही है।
तरह-तरह की चल रहीं चर्चाएं
मासूम आर्यन गत मंगलवार की रात अपनी मां के साथ घर में सो रहा था, अचानक रहस्यमय तरीके से वह गायब हो गया और सुबह उसका शव गांव के कुएं से बरामद किया गया। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि ग्रामीणों ने मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन लोगों ने इस मामले में परिजनों की भूमिका पर संदेह जताया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक सटीक जानकारी नहीं दी है।

