Home » AI Workshop: एआई से घबराने की जरूरत नहीं; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा – नई तकनीक की अधिक से अधिक लें जानकारी

AI Workshop: एआई से घबराने की जरूरत नहीं; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा – नई तकनीक की अधिक से अधिक लें जानकारी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आधुनिक दौर में तकनीक एक महत्वपूर्ण साधन है,जो काम को आसान बनाती है। लेकिन यह मनुष्य की जगह कभी नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि एआई से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसकी सकारात्मक पहलुओं को अपनाकर कार्य को सरल बनाया जा सकता है।

रांची के हेहल स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने ये बातें कही। मंत्री ने कहा कि अभी अधिकारी और कर्मचारी एआई का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन जिस दिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इसका उपयोग करने लगेंगी, तभी यह पहल सही मायनों में सफल होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की कि वे नई तकनीक की अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर अपने कार्य क्षेत्र में इसका प्रभावी उपयोग करें।

कार्यशाला का आयोजन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा किया गया है। संस्था ने छह प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। इस सत्र में 60 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशिक्षण सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञ एआई प्लेटफॉर्म और टूल्स के उपयोग से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। इसमें डेटा की समझ, डेटा फोरकास्टिंग सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ अनन्य मित्तल, विष्णु परिदा, राकेश कुमार, अमीन रहमान, नियति मर्चेंट, विनोद पांडेय, एस दास सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read also: http://Ranchi News: रांची के रिंग रोड में चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

Related Articles