Home » बैजनाथ धाम से लेकर उज्जैन तक महाशिवरात्रि की धूम, जानिए कैसे शिवभक्त कर रहे पूजा

बैजनाथ धाम से लेकर उज्जैन तक महाशिवरात्रि की धूम, जानिए कैसे शिवभक्त कर रहे पूजा

by The Photon News Desk
Baijnath Dham Mahashivratri
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क। Baijnath Dham Mahashivratri : महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिवालय में शिवभक्तों की भीड़ है। देर रात से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लाइन लगी है। उज्जैन के महाकालेश्वर में बाबा भोले की आज खास पूजा की गई। भक्तों ने महाकालेश्वर के खास दर्शन किए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकालेश्वर से गूंजायमान रहा।

Baijnath Dham Mahashivratri : धूमधाम से किया गया शिव-पार्वती का विवाह

देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। शिवभक्त भोले बाबा की आराधना में लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी शुक्रवार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मंगल बेला में बाबा महाकाल अपने भक्तों को आशीष देने के लिए डेढ़ घंटे पहले जागे हैं।

Mahashivratri- महाकालेश्वर मंदिर के पट 44 घंटे के लिए खोले गए

रात 2:30 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खोल दिए गए। इसके बाद भस्मआरती की शुरूआत हुई। रात 2:30 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की शुरुआत होने के साथ ही मंदिर के पट 44 घंटे के लिए खोल दिए गए। चार प्रहर की पूजा अर्चना भी शुरू हो गई।

Mahashivratri- भस्म आरती में हजारो श्रद्धालु पहुंचे

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई, फिर बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार कर बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म आरती में हजारो की संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। मंदिर परिसर में रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। सभी शिव भक्त बाबा भोले की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं।

READ ALSO : महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के जयकारों से गूंजता रहा जमशेदपुर

Related Articles