Home » JPSC मुद्दे पर भाजपा आक्रामक,झारखंड भर में फूंका राहुल गांधी का पुतला,लगाए गंभीर आरोप

JPSC मुद्दे पर भाजपा आक्रामक,झारखंड भर में फूंका राहुल गांधी का पुतला,लगाए गंभीर आरोप

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं की खामोशी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार की शाम प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

​भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर महानगर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भारी हुजूम के साथ प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध

​रांची में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता जिला स्कूल से हाथों में तख्तियां और राहुल गांधी का पुतला लेकर पैदल मार्च करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। ​महानगर भाजपा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस की चुप्पी से खुला दोहरा चरित्र

​प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि एक तरफ राहुल गांधी देश भर में युवाओं और रोजगार के हक की बात करते हैं, वहीं झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली पर पूरी तरह साधे हुए हैं। ​भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि ​जेपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है और कांग्रेस सत्ता से चिपककर दोहरा चाल कर रही है।
Read Also: Jharkhand News: झारखंड में 71 प्रतिशत युवा नौकरी की तलाश में, बेरोजगारी सर्वेक्षण में खुला राज 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment