Home » Chaibasa News : इन्हीं की बदौलत शहर में स्वच्छता; मजदूर दिवस पर चक्रधरपुर नगर परिषद के सफाईकर्मियों को दिए उपहार

Chaibasa News : इन्हीं की बदौलत शहर में स्वच्छता; मजदूर दिवस पर चक्रधरपुर नगर परिषद के सफाईकर्मियों को दिए उपहार

Chaibasa News : अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Labour Day Sanitation Workers Honour
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपायुक्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट श्रुति राजलक्ष्मी चक्रधरपुर, नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव व उपाध्यक्ष विजय साव सहित कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद के श्रमिकों और सफाईकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें सेफ्टी किट के अलावा प्रोत्साहन स्वरूप साड़ी, शर्ट और पैंट भी भेंट किए गए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद के सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण से ही चक्रधरपुर स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों से अपील की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहें, ताकि चक्रधरपुर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

Read Also: Chaibasa News : कोल्हान के दुर्गम जंगलों की भौगोलिक स्थिति का जानकार था इसराइल पूर्ति; सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर नजर रखने का मिला था जिम्मा

Related Articles

Leave a Comment