Home » Chaibasa News: जेटेया के चिरूपासेया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News: जेटेया के चिरूपासेया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Woman Death Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासेया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जहरीला पदार्थ सेवन से मौत की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासेया निवासी माटा बोबोंगा की पत्नी शांति बोबोंगा की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम को शांति बोबोंगा की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद जेटेया थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

परिजनों में शोक का माहौल

महिला की मौत के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध है इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या हत्या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग की अपील की है। फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Read Also: Chaibasa News: चाईबासा के रूंगटा विद्यालय में विभागीय परीक्षा आयोजित, आयुक्त और डीसी ने किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment