Home » Chaibasa News: बूथ समिति और बीएलए-2 झामुमो संगठन की रीढ़: विनोद पांडेय

Chaibasa News: बूथ समिति और बीएलए-2 झामुमो संगठन की रीढ़: विनोद पांडेय

झामुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला में पहुंचे जेएमएम के केंद्रीय महासचिव

by Rajeshwar Pandey
JMM Booth Level Training Camp Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि बूथ समिति और बीएलए-2 झामुमो संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से झारखंड के लाखों वोटरों का नाम काटने का षड्यंत्र हो रहा है। साथ ही कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक अधिकार का हनन किया है।

मंगलवार को चाईबासा के पिल्लाई हॉल में जिला झामुमो की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। मंच संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं से सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय बूथ एवं बीएलए-2 के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी झारखंडी मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बूथ समिति के सदस्य संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। चुनावी मैदान में सबसे सीधा मुकाबला बूथ स्तर पर ही होता है, जहां कार्यकर्ता संगठन का प्रतिनिधित्व करते हैं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाते हैं।

विनोद पांडेय ने कहा कि प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन वास्तविक संघर्ष और संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर ही है। बीएलए-2 की भूमिका वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर लगातार नजर रखनी होती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाया जाता है तो कार्यकर्ता तत्काल अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करें और प्रभावित लोगों की सहायता करें।

संगठन मजबूत चेन सिस्टम

कार्यशाला में कहा गया कि संगठन एक मजबूत चेन सिस्टम के रूप में कार्य करता है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें तो संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के हक और अधिकार के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष कर सकेगा।

मतदाता सूची में नाम जोड़ना दायित्व

विनोद पांडेय ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं या हट गए हैं, उनके नाम पुनः जोड़ने में सहयोग करना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पूर्ति, विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, सुभाष बनर्जी, मन्नाराम कुदादा, विश्वनाथ बाड़ा, दीपक प्रधान, भुनेश्वर महतो, दिनेश चंद्र महतो,रामलाल मुंडा,मोहम्मद इकबाल अहमद,अभिषेक सिंकू को समेत सदर चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर और खरसावां विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read Also : Chaibasa Crime News: चोरी की बाइक बेचने की कोशिश में पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 वाहन के साथ दो गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment