Home » Delhi Police : दिल्ली पुलिस की पहल : ऑपरेशन ट्रैक बैक-II में 265 चोरी के मोबाइल मालिकों को लौटाए

Delhi Police : दिल्ली पुलिस की पहल : ऑपरेशन ट्रैक बैक-II में 265 चोरी के मोबाइल मालिकों को लौटाए

क्राइम ब्रांच ने चोरों और तस्करों पर कसा शिकंजा, नागरिकों में बढ़ाया भरोसा

by Rakesh Pandey
delhi-police-news-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन ट्रैक बैक-II के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 265 चोरी हुए हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। यह कार्यक्रम आदर्श ऑडिटोरियम, पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने की। श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आम नागरिकों में कानून के प्रति विश्वास जगाने का प्रयास है। उन्होंने क्राइम ब्रांच को ऐसे कार्यों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार सैन और मंगेश कश्यप सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल और अन्य टीमों ने चार महीनों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर 72 मामले सुलझाए। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के नेतृत्व में 117 फोन बरामद हुए, जिनमें 25 ई-एफआईआर और 34 लॉस्ट रिपोर्ट से जुड़े थे। एसआर। एसए र टीम ने 40 चोरी के फोन जब्त किए। लॉक या ड्रेन डिवाइस जैसी चुनौतियों के बावजूद,जदे, टे कई फोन सत्यापित कर मालिकों में को लौटाए गए। गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने चोरी की तुरंत ई-एफआईआर दर्ज करने और आईईएमआई नंबर सुरक्षित रखने की अपील की। यह है। यह पहल डिजिटल और वित्तीय अपराधों से बचाव की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्राइम ब्रांच मोबाइल चोरी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।


दिल्ली पुलिस का नशा मुक्त भारत पखवाड़ा, म्यूजिक समारोह और पेंटिंग प्रदर्शनी के साथ जन-जागरूकतामादक पदार्थों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की मुहिम

ऑपरेशन कवच के तहत तस्करों पर कार्रवाई

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा 12 से 26 जून  तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार के नशा मुक्त भारत विजन से प्रेरित है। 26 जून को अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर दिल्ली में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। 

डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस बैंड, नुक्कड़ नाटक, पैंटोमाइम, पेंटिंग प्रदर्शनी और गायक मीका सिंह के प्रदर्शन ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बना दिया। यह आयोजन नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।  पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस ऑपरेशन कवच के तहत ड्रग तस्करी पर कड़ा प्रहार कर रही है। तस्करों की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की जब्ती और संपत्ति जब्ती से तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ी जा रही है।उन्होंने बताया कि  2024 में 1789 एनडीवीसए केस दर्ज, 2290 गिरफ्तारियां हुईं। 2025 (15 जून तक) 1127 केसों में 1439 तस्कर पकड़े गए। 7.76 करोड़ की संपत्ति जब्त, 19.03 करोड़ की जांच शुरू। इसमें 28 निरोध आदेश जारी किए गए। 


 मई 2023 से शुरू ऑपरेशन कवच अभियान में 18-19 जून 2025 को 350 पुलिस टीमों ने 1040 स्थानों पर छापेमारी कर 133 एनडीपीएस मामलों में 139 तस्करों को गिरफ्तार किया। 29 अवैध हथियार और अवैध शराब भी जब्त की गई है।इसके साथ ही 14 जून को सेंट्रल पार्क में अभियान शुरू हुआ। पेंटिंग प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेज अभियान और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने हिस्सा लिया। 164 स्कूलों के 330 शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सामूहिक संकल्प है। स्कूलों में एंटी-ड्रग्स क्लब युवाओं को नशे से बचाएंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। 

तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर

accident-today
accident-today

नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद मोटरसाइकिल की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच घटी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान मोटरसाइकिल सवार जगदम्बा प्रसाद सिंह (60), और ई-रिक्शा में सवार शोएब (21) और आमीर (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची टीम ने तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शोएब और आमीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि जगदम्बा प्रसाद सिंह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लावारिस कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और आरोपी की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

Read Also- Latehar News : नेतरहाट की सुंदरता पर राज्यपाल हुए मोहित, कहा: पर्यटन और फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं

Related Articles