Home » Deoria News : निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मिस्त्री की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Deoria News : निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मिस्त्री की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

भरथापट्टी गांव में मकान की छत पर काम कर रहे सूर्यनाथ शर्मा की 11 हजार वोल्ट की लाइन से संपर्क में आने पर दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

by Anurag Ranjan
Construction worker electrocuted in Deoria while working on rooftop
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवरिया : रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भरथापट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय राजगीर मिस्त्री की जान चली गई। सोमवार शाम को निर्माणाधीन मकान की छत पर जोड़ाई का काम करते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत के ऊपर से गुजर रही थी 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन

मकान नूर सलाम का बन रहा था और छत के ऊपर से 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। सूर्यनाथ शर्मा जब सरिया उठाकर जोड़ाई कर रहे थे, तभी सरिया तार से टकरा गई और वो करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

गांव में पसरा मातम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पत्नी अमरावती देवी और बेटे पवन व सन्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read Also: UP News : शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा, कुएं में उतरे तीन लोगों की मौत, मोबाइल निकालने के चक्कर में गई जान

Related Articles