Home » Liquor Smuggling: ट्रक पलटा तो सामने आया सच; घरेलू सामान के बीच छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी’अंगूर की बेटी’

Liquor Smuggling: ट्रक पलटा तो सामने आया सच; घरेलू सामान के बीच छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी’अंगूर की बेटी’

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका। घरेलू सामान के बीच छिपाकर भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी। लेकिन संयोग ही कहें कि ट्रक पलट गया। फिर छिपाकर रखी गई ‘अंगूर की बेटी’ बाहर आ गई। हालात देखकर तस्कर व चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बरामद शराब की कीमत करीब 02 करोड़ रुपये से अधिक है।

घटना दुमका जिले के एनएच-133 हंसडीहा–देवघर मुख्य मार्ग पर घटी। घरेलू सामान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा ट्रक सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के पास पलट गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 02 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। ट्रक में आटा और सर्फ की पेटियों के पीछे छिपाकर शराब की बड़ी खेप रखी गई थी। तस्कर इसे बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराबबंदी के कारण वहां इसकी कई गुणा अधिक कीमत मिल जाती है।

इस कारण खासकर बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी खूब फल-फूल रही है। इसमें कई जगहों पर अधिकारी, सफ़ेदपोश तथा तस्करों की सांठगांठ भी रहती है।

13 ट्रैक्टरों में लादकर थाना लाई गई शराब

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी मिली। हालात देखते हुए तस्कर चुपके से खिसक गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इसे 13 ट्रैक्टरों में लादकर थाना पहुंचाया गया। इसके अलावा आटा और सर्फ की पेटियां भी 02 ट्रैक्टरों पर लादकर लाई गईं।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपित चालक और तस्करों की तलाश जारी है।

Read Also: http://Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सिर्फ एक दुकान तोड़ने का रेलवे ने दिया नोटिस, उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment