Home » West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में हर महीने 6 और 18 तारीख को होगा आहार दिवस, जानें जनता को क्या होगा फायदा

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में हर महीने 6 और 18 तारीख को होगा आहार दिवस, जानें जनता को क्या होगा फायदा

West Singhbhum News : आपदा पीड़ितों को अलग से मिलेगा 10 किलो अनाज

by Rajeshwar Pandey
Aahar Diwas nutrition and health awareness program in West Singhbhum
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण, ई-केवाईसी, धान अधिप्राप्ति समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने एनएफएसए व हरा राशनकार्ड के तहत राशन वितरण की स्थिति, गोदाम से राशन का उठाव, लाभुकों का ई-केवाईसी, डाकिया योजना अंतर्गत पीवीटीजी का आच्छादन, 4जी ई-पोश मशीन का वितरण और धान अधिप्राप्ति के तहत प्राप्त सीएमआर से जुड़े अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा की।

हर माह 6 व 18 को आहार दिवस

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में प्रत्येक माह की 6 व 18 तारीख को आहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन अधिक से अधिक राशन कार्डधारियों को जन वितरण प्रणाली दुकान के माध्यम से राशन वितरण सुनिश्चित करना है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर एवं एजीएम को नियमित फील्ड विजिट करने और राशन की कालाबाजारी व कटौती रोकने का सख्त निर्देश दिया गया।

ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आहार दिवस के लिए पीडीएस डीलरों के साथ बैठक कर उन्हें अपडेट करने को कहा। साथ ही शत-प्रतिशत योग्य राशनकार्ड धारियों का ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया। लगातार राशन नहीं उठाने वाले लाभुकों को नोटिस देकर नाम हटाने और विभागीय सूची के अनुसार अयोग्य लाभुकों के नाम भी हटाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

15 मई को डीलरों की जिला स्तरीय बैठक

बैठक में 15 मई को दो चरणों में जन वितरण डीलरों के साथ जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मुखिया के पास उपलब्ध आकस्मिक खाद्यान्न कोष से आंधी-बारिश व अन्य आपदा से पीड़ित परिवारों को तत्काल 10 किलो राशन उपलब्ध कराने को कहा गया। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों का महीने में एक बार निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता जांचने का भी निर्देश दिया।

Read Also: West Singhbhum : तांतनगर में पुल की रेलिंग तोड़ बरकुंडिया नदी में गिर गई बाइक, व्यक्ति की मौत

Related Articles

Leave a Comment