Home » Chaibasa Accident News: चाईबासा में बड़ा सड़क हादसा, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल

Chaibasa Accident News: चाईबासा में बड़ा सड़क हादसा, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल

by Rajeshwar Pandey
Geeta Balmuchu Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार गीता बालमुचू अपने चार पहिया वाहन से चाईबासा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सिंहपोखरिया के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा गाड़ी को बचाने के प्रयास में उनके चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। तेज गति होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि गीता बालमुचू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथ में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें कार से बाहर निकाला।

आनन-फानन में गीता बालमुचू को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और चेहरे पर भी गहरे जख्म हैं। फिलहाल प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सीटी स्कैन कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अंदरूनी चोट की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इनोवा वाहन के चालक की पहचान की जा रही है। भाजपा नेताओं ने गीता बालमुचू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कार्यकर्ताओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है।

Read Also: Chaibasa News: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं 3200 MSP लागू करने की मांग को लेकर जगन्नाथपुर में भाजपा का एकदिवसीय धरना

Related Articles

Leave a Comment