Home » Hazaribagh News लातेहार से बहन के यहां हजारीबाग आया था युवक, छड़वा डैम में मिला शव; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या व हत्या के बीच उलझा मामला

Hazaribagh News लातेहार से बहन के यहां हजारीबाग आया था युवक, छड़वा डैम में मिला शव; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या व हत्या के बीच उलझा मामला

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग। लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी गुड्डू तिवारी अपनी बहन के घर हजारीबाग आया था। लेकिन बुधवार शाम से वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार को पेलावल थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम से उसका शव बरामद किय

उसके परिजनों ने बताया कि गुड्डू बुधवार शाम से ही घर से लापता था। उसके गायब होने से परिवार वाले काफी परेशान थे। गुरुवार को डैम पर घूमने गए स्थानीय लोगों ने पानी में शव उपलाता देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पेलावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, गुड्डू तिवारी का एक युवती के साथ संबंध चल रहा था। इसे लेकर घर में विवाद हुआ था। इससे वह मानसिक तनाव में था। हालांकि, शव पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक की जेब से 50 रुपये का एक नोट, एक चुनौटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इन्हें जब्त कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका है, लेकिन शव पर मिले चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

Read Also: http://Chatra Forest Fire: चतरा के जंगल से उठ रहीं आग की लपटें; वन संपदा को भारी नुकसान


Related Articles

Leave a Comment