
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रानी कुदर इलाके में काना इमरान गैंग का आतंक है। लोगों का कहना है कि काना इमरान और उसके गैंग के लोग अड्डेबाजी करते हैं। आने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर चापड़ और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर देते हैं। इन लोगों ने 2 दिन पहले मोहम्मद शाहनवाज नमक युवक को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया था। मोहम्मद शाहनवाज ने मामले की शिकायत कदमा थाना पुलिस से कर दी है। पुलिस अभी तक काना इमरान को नहीं पकड़ पाई है। बताया जा रहा है कि काना इमरान लगातार अहमद पहलवान को धमकी दे रहा है कि अपनी शिकायत वापस ले लो। वरना ऊपर पहुंचा देंगे। इससे मोहम्मद शाहनवाज और उसका परिवार डरा हुआ है। मोहम्मद शाहनवाज ने सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत सिटी एसपी से की और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

