Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के आमबागान स्थित होटल एल डोराडो में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में साकची पुलिस ने होटल मैनेजर शफीक, ऋतुराज कुमार, पंकज शर्मा और मृतका की सहेली को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतका की पहचान आजाद नगर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का सच
सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत आत्महत्या थी या इसमें किसी साजिश का एंगल है। यदि रिपोर्ट में कोई नई जानकारी सामने आती है तो केस की धारा और कार्रवाई में बदलाव किया जाएगा। हालांकि, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में लगी है। मृतका के पिता द्वारा थाने को दिए गए आवेदन में स्पष्ट शिकायत की जगह सिर्फ मृतका की सहेली के बयान को आधार बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया था। मगर, उसे छोड़ दिया। जबकि, मैनेजर को जेल भेज दिया। जबकि, आवेदन के अनुसार होटल में अनैतिक कार्य के लिए होटल बुक कराया गया था।
Read also- Jamshedpur News : भारत-पाक सीमा पर जाएंगे जमशेदपुर के 200 कांग्रेसी जवान, प्रशासन से मांगी अनुमति

