Home » Jamshedpur Fire: डोबो के जंगलों में भड़की भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत

Jamshedpur Fire: डोबो के जंगलों में भड़की भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत

जंगलों से गुजरने वाले लोगों की लापरवाही और जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंकने जैसी छोटी चूकों के कारण यह आग लगी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गर्मी की शुरुआत होते ही आग का तांडव शुरू हो गया है। शहर के साथ-साथ अब जंगलों में भी आग का कहर देखने को मिल रहा है। जमशेदपुर से सटे डोबो क्षेत्र में दलमा जंगल की तराई में भीषण आग लग गई है। इस घटना से आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जंगलों से गुजरने वाले लोगों की लापरवाही और जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंकने जैसी छोटी चूकों के कारण यह आग लगी है।

गर्मी के बढ़ते पारे और तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया है, जिससे लपटें तेजी से विकराल रूप धारण कर रही हैं और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले रही हैं।आग की तीव्रता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है, क्योंकि रिहायशी इलाके जंगल से काफी करीब हैं। वन विभाग के लिए भी इस बेकाबू आग पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Comment