Home » Jamshedpur News: साकची में क्रेन लेकर कर कार हटा रहा था टाटा स्टील कर्मी, उसके घर पर बोल दिया गया धावा

Jamshedpur News: साकची में क्रेन लेकर कर कार हटा रहा था टाटा स्टील कर्मी, उसके घर पर बोल दिया गया धावा

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
कदमा में चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित जुबली पार्क गेट के सामने कार दुर्घटना हो गई थी। टाटा स्टील कर्मी लोकेश कुमार सिंह टाटा स्टील का क्रेन चलाते हैं। पुलिस के बुलाने पर वह क्रेन लेकर जुबली पार्क गेट के पास वहां से कार हटा रहे थे। लोकेश कुमार सिंह के कदमा स्थित घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। घर पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए। इसके अलावा, 25000 रुपए नकद भी उठा ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताते हैं कि लोकेश कुमार सिंह जब क्रेन लेकर साकची की तरफ गए तभी उनकी पत्नी उनकी पत्नी टाटा स्टील में ड्युटी पर थीं। बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। ऐसे में घर में ताला बंद था और चोरों ने मौका देखते हुए घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस का कहना है कि चोरों के बारे में ठोस सुराग मिल गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने में तेजी से जुटी हुई है। जल्द‌ ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा और चोरों को जेल भेजा जाएगा। लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि गायब होने वाले सोने के जेवरात में सोने की नेकलेस, झुमके, कान की बालियां आदि शामिल हैं।

Read also Jharkhand Politics: कांग्रेस-झामुमो के रिश्तों में कड़ुवाहट के बीच सरकार की सेहत पर सवाल

Related Articles

Leave a Comment