Home » Jamshedpur Student Suicide : जमशेदपुर में पेरेंट-टीचर मीटिंग के बाद 7वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Jamshedpur Student Suicide : जमशेदपुर में पेरेंट-टीचर मीटिंग के बाद 7वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

by Anand Mishra
Jamshedpur Student Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित जनता मार्केट, देव नगर में एक 13 वर्षीय छात्रा की मौत ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। चिन्मया विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा श्रेया राज ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पीटीएम में शिक्षक ने की थी शिकायत

घटना 17 अक्टूबर की है। जानकारी के अनुसार, उस दिन स्कूल में पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) थी। मीटिंग के दौरान शिक्षक ने कथित तौर पर श्रेया की स्कूल में की गई अनुशासनहीनता और शरारती हरकतों पर चर्चा की।

शिकायत के बाद थी परेशान

इस चर्चा से श्रेया मानसिक रूप से बेहद परेशान बताई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, स्कूल से लौटने के बाद, जब उसकी मां पड़ोसी के घर गई हुई थीं, उसी दौरान श्रेया ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही समय में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

इलाज के दौरान मौत

श्रेया की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां 18 अक्टूबर को इलाज के दौरान श्रेया की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

19 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस संवेदनशील मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर ऐसी क्या बात हुई थी, जिसने एक छात्रा को इतना बड़ा और घातक कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

Related Articles