Home » Seraikela Murder: चिली चिकन देर में देने के चलते दुकानदार के घर वालों ने ही की थी मानगो के युवक की हत्या, पूरा परिवार भेजा गया जेल

Seraikela Murder: चिली चिकन देर में देने के चलते दुकानदार के घर वालों ने ही की थी मानगो के युवक की हत्या, पूरा परिवार भेजा गया जेल

पुलिस ने दुकानदार, उसके दो बेटों, एक बेटी व पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है। इन लोगों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
आदित्यपुर हत्याकांड
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : आदित्यपुर के आयडा के पास फूड स्ट्रीट में खाने के ऑर्डर को लेकर शुरू हुए विवाद में दुकानदार मोहन बरुवा के परिवार के लोगों ने ही मानगो के युवक शिखर तिर्की उर्फ शेखर तिर्की को चाकुओं से गोद कर मार डाला था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आदित्यपुर पुलिस ने दुकानदार, उसके दो बेटों, एक बेटी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों को पहले प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सामने पेश किया गया। पुलिस की मानें तो सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

हत्या की यह सनसनीखेज घटना मंगलवार 20 अक्टूबर देर रात करीब 12:30 बजे की है। इस वारदात में मृतक शिखर तिर्की के अन्य तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा चाकू और एक कढ़ाई भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात मानगो निवासी शिखर तिर्की उर्फ शेखर तिर्की और सागर झा अपने साथियों के साथ खाओ गली स्थित एक दुकान पर हाफ चाऊमीन और चिली चिकन का ऑर्डर देने पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने 150 रुपये अग्रिम भुगतान किया था। खाना मिलने में देरी होने पर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुकानदार की ओर से पैसे वापस किए जाने के बावजूद विवाद नहीं थमा। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान सालडीह बस्ती निवासी दुकानदार के परिवार के सदस्यों ने युवकों पर हमला कर दिया। इसी बीच दुकानदार के बेटे ऋषभ बरुवा ने कथित तौर पर धारदार चाकू से कई वार किए। हमले में मानगो निवासी लाइटिंग मिस्त्री शिखर तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सागर झा, सन्नी और अरुण पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुकानदार के परिवार के पांच लोग गिरफ्तार

adityapur murder case

adityapur murder case

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी अंजनी कुमार के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ बरुवा के साथ उसके भाई मोहित, पिता मोहन बरुवा, मां ऋषिका और बहन मुक्ति बरुवा को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किए जाने का संदेह वाला खून लगा चाकू और एक कढ़ाई जब्त की है। दोनों सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। महज 150 रुपये के खाने के ऑर्डर से शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान जाने और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने तक पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read also Jamshedpur Railway News : नई पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन 28 अक्टूबर से होगी शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिखाएंगी हरी झंडी

Related Articles

Leave a Comment