Home » नए साल का तोहफा : बड़े पैमाने पर आईएसएस अफसरों को मिला प्रमोशन

नए साल का तोहफा : बड़े पैमाने पर आईएसएस अफसरों को मिला प्रमोशन

by Vivek Sharma
खनन विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 34 अधिकारियों को अलग-अलग लेवल पर प्रोन्नति दी गई है। इसमें ग्रेड-11 से ग्रेड-17 तक के अफसरों को प्रोन्नति मिली है। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। एक पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव (लेवल 15) में प्रोन्नति मिली है। लेवल 17 में मस्त राम मीना और वंदना डाडेल को मुख्य सचिव के वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है। 7 उपायुक्तों और 5 अनुमंडल पदाधिकारी को भी प्रोन्नति दी गई है। सचिव (लेवल 14) में अमीत कुमार, राजीव रंजन, अबु इमरान, अमित कुमार को में प्रोन्नति दी गई है। विशेष सचिव (लेवल 13) में सूरज कुमार, आदित्य कुमार आनंद, जिशान कमर, मृत्युंजय बर्णवाल, शशि रंजन, किरण कुमारी पासी, अमल कृष्ण सत्यजीत, अभय नंदन अम्बष्ठ, विधान चंद्र चौधरी, शैलेंद्र कुमार लाल, राजीव रंजन, सुनील कुमार (2), सुनील कुमार सिंह (2), विजय कुमार गुप्ता, आकांक्षा रंजन को प्रोन्नति दी गई है।

उपायुक्तों को लेवल 12 में प्रमोशन

  • नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त-सरायकेला खरसावां
    प्रेरणा दीक्षित, उपायुक्त-गुमला
    शशि प्रकाश सिंह, उपायुक्त-हजारीबाग
    उत्कर्ष गुप्ता, उपायुक्त-लातेहार
    हेमंत सती, उपायुक्त- साहिबगंज
    कुमार ताराचंद, उपायुक्त लोहरदगा
    कीर्तिश्री जी, उपायक्त चतरा

पांच एसडीओ को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति

  • राजलक्ष्मी, अनुमंडल पदाधिकारी-चक्रधरपुर
    रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी-देवघर
    दीपेश कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी-खूंटी
    सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी-मेदिनीनगर
    प्रांजल ढांडा, अनुमंडल पदाधिकारी-चास

Related Articles