RANCHI: झारखंड शराब घोटाला मामले के एक आरोपी और मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सलौंकी ने व्यवसायिक कारणों से स्पेन जाने की अनुमति मांगी है। अदालत ने इस याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख 5 मई तय की है।
बता दें कि सलौंकी की कंपनी ने वर्ष 2022-2023 के दौरान झारखंड में मैनपावर सप्लाई का काम किया था। इसी सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 23 जुलाई 2025 को पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण उन्हें जमानत मिल गई। इस घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को एसीबी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं होने से जांच की गति पर सवाल उठ रहे हैं।
READ ALSO: Seraikela News: आदित्यपुर में 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

