Home » Love Drama : इश्क की ऊंचाई भी देखिए… प्रेमी के बाद प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टावर पर; खूब चला हाईवोल्टेज लव ड्रामा

Love Drama : इश्क की ऊंचाई भी देखिए… प्रेमी के बाद प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टावर पर; खूब चला हाईवोल्टेज लव ड्रामा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : अक्सर फिल्मों एवं साहित्य की पुस्तकों में इश्क की गहराई की खूब चर्चा होती रही है। लेकिन झारखंड में इधर कुछ अलग ही कहानी चल रही है। प्रेमी- प्रेमिका अपना प्यार जताने एवं मांगे मनवाने के लिए ऊंचे-उंचे मोबाइल टावरों पर चढ़ जा रहे हैं। लोगों को कहना पड़ रहा है… अरे समझ गए, तुम्हारा प्यार बहुत ऊंचा है… अब और ऊपर मत जा… नीचे उतर… नहीं तो न तू बचेगी और न ही तुम्हारा प्यार। इश्क का हाईवोल्टेड ड्रामा यहां खूब चर्चा में है।

भैया की साली से प्यार का इजहार करने एवं शादी की मांग को लेकर पहले प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ा था। चिल्ला- चिल्ला कर कहता रहा- शादी के लिए हां कहें नहीं तो ऊपर से कूदकर जान दे दूंगा। पुलिस ने घंटों मशक्कत कर उसे नीचे उतारा और थाना ले गई। इसके कुछ ही घंटे बाद प्रेमिका दूसरे जिले में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने भी उसी तरह का हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

मामला धनबाद, गिरिडीह, बोकारो और जामताड़ा जिले को जोड़ते हुए चर्चा का विषय बना है। पुलिस-प्रशासन भी इस प्रेम कहानी को सुलझाने में जुटी है। प्रेमिका धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना तो प्रेमी गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना में पुलिस के पहरे में हैं। युवक के जामताड़ा निवासी और युवती के बोकारो निवासी स्वजन हलकान हैं।

प्रेमी को पुलिस ले गई, प्रेमिका बोली- उसे छोड़ो, तभी उतरूंगी

धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में बिशुनपुर गांव स्थित मोबाइल टावर पर रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती चढ़ गई। वह अपने प्रेमी सुनील महतो को छोड़ने और उससे शादी कराने की मांग कर रही थी। करीब सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर बार-बार धमकी दे रही थी- यदि उसके प्रेमी को नहीं छोड़ा गया तो वह कूदकर जान दे देगी।

टावर के समीप ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वह पुलिस को बुलाने की मांग करती रही। घटना की सूचना पाकर हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतरते ही वह बेहोश हो गई। फिलहाल उसे थाना में रखा गया है।

शनिवार को गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में जामताड़ा निवासी सुनील महतो मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वह अपने भैया की साली से शादी करने की जिद पर अड़ा था।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे शनिवार देर शाम नीचे उतारा। इसके बाद उसे निमियाघाट थाना में रखा गया। सुनील शादीशुदा है। इस कारण युवती के स्वजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

पांच वर्षों से चल रहा प्रेम प्रसंग

युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले पांच वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। 21 मार्च को वह सुनील के साथ गुजरात गई थी, जहां 23 मार्च को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हैं। क्योंकि सुनील पहले से शादीशुदा है।

इधर, क्षेत्र में लोग इस पूरे घटनाक्रम को ‘शोले स्टाइल प्रेम कहानी’ कहकर चर्चा कर रहे हैं। आए दिन प्रेमी-प्रेमिका अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ जा रहे हैं।

स्थानीय मुखिया अहमद अली ने बताया कि युवती काफी देर तक टावर पर चढ़ी रही। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुई।

लगातार दूसरे दिन हुए इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।

Read Also: Giridih News: भैया की साली पर आ गया दिल; मोबाईल टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा–शादी के लिए OK नहीं किया तो दे दूंगा जान

Related Articles

Leave a Comment