Home » Koderma Murder Case: व्हाट्सएप चैट से खुला राज, अवैध संबंध के विवाद में नेहा राज की गला रेता

Koderma Murder Case: व्हाट्सएप चैट से खुला राज, अवैध संबंध के विवाद में नेहा राज की गला रेता

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा। पुलिस ने नेहा राज हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज एवं कई अन्य साक्ष्य पुलिस की जांच में सहायक साबित हुए। अवैध संबंध के विवाद में नेहा राज की गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आई है। मामले में नेहा के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में 14 मई को नेहा राज की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतका के पति शंभू राणा, उसके फुफेरे चाचा रोहित राणा और फुफेरी चाची देवंती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस जांच में पता चला कि करीब छह महीने पहले नेहा राज को अपने पति शंभू राणा और उसकी फुफेरी चाची देवंती देवी के बीच अवैध संबंधों की भनक लगी थी। नेहा ने पति के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट लेकर फुफेरे चाचा रोहित राणा को भेज दिया था। 

इस खुलासे के बाद परिवार में बवंडर आ गया था। देवंती का पति रोहित इस बात से बेहद आक्रोशित था और उसने बदला लेने की ठान ली। तय साजिश के तहत 14 मई को जब शंभू राणा घर पर नहीं था, तब रोहित और देवंती उसके घर पहुंचे। दोनों ने मिलकर नेहा राज पर जानलेवा हमला कर दिया। 

दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश

पहले दुपट्टे से उसका गला दबाकर मार डालने की कोशिश की, लेकिन जब नेहा की सांसें चलती रहीं, तो आरोपियों ने चाकू से बेरहमी से उसका गला रेत दिया और फरार हो गए।

सूचना पाकर पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंची। शुरुआत में कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज खंगालने पर दोनों आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। 

इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कोडरमा के सलैया इलाके में छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है। इससे पहले देवंती देवी ने भी शंभू राणा पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

Read Also : Ramgarh News: दामोदर नदी के गहरे पानी में समा गए तीन किशोर; दो की मौत

Related Articles

Leave a Comment