Home » RANCHI NEWS: झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस को लेकर उठाए सवाल, रिजल्ट सार्वजनिक करने की मांग

RANCHI NEWS: झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस को लेकर उठाए सवाल, रिजल्ट सार्वजनिक करने की मांग

कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों का अकादमिक ऑडिट कराया जाए

by Vivek Sharma
RANCHI: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM School of Excellence के जिला-वार और स्कूल-वार रिज़ल्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से अपील की है कि झारखंड में संचालित सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के कक्षा 10 के परिणाम जिला वार और स्कूल-वार सार्वजनिक किए जाएं। संघ का कहना है कि हाल के दिनों में कई जिलों से कमजोर परिणाम की खबरें सामने आई हैं, जिससे इन स्कूलों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को यह जानकारी जारी करनी चाहिए कि कुल कितने स्कूल संचालित हैं, प्रत्येक स्कूल में कितने छात्रों ने परीक्षा दी, पास प्रतिशत क्या रहा, विषय-वार प्रदर्शन (विशेषकर गणित और विज्ञान) कैसा रहा और फेल या कम्पार्टमेंट छात्रों की संख्या कितनी है।

साथ ही संघ ने सुझाव दिया कि कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों का अकादमिक ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में पैरेंट्स टीचर एसोसिएशन का गठन अनिवार्य किया जाए और जिला स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खराब परिणाम के लिए केवल छात्रों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, बल्कि शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। वर्तमान में झारखंड में 80 सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस संचालित हैं। इसके अलावा 100 और स्कूलों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। ये स्कूल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित किए जाते हैं।

READ ALSO: Jharkhand News: झारखंड में नियुक्तियों की सौगात: 310 पदों पर कल मिलेगा नियुक्ति पत्र, जाने क्यों अटक गया 66 महिलाओं का मामला

Related Articles

Leave a Comment