Home » Special Intensive Revision : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पारदर्शी प्रक्रिया, प्रत्येक स्तर पर होगा अंकेक्षण : के. रवि कुमार

Special Intensive Revision : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पारदर्शी प्रक्रिया, प्रत्येक स्तर पर होगा अंकेक्षण : के. रवि कुमार

30 जून से इन्यूमरेशन फेज का हुआ शुभारंभ

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्य निर्वाचन कार्यालय का सोशल मीडिया अभियान ग्लोबल ट्रेंडिंग में रहा
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी एवं पारदर्शी प्रक्रिया है। इसका प्रत्येक स्तर पर अंकेक्षण किया जाता है तथा अपील का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पूरे राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। साथ ही सभी मतदान केंद्रों के लिए बीएलओ को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। के. रवि कुमार निर्वाचन सदन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण चरण इन्यूमरेशन फेज के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

के. रवि कुमार ने कहा कि इन्यूमरेशन फेज के शुभारंभ के अवसर पर आमजन को इसके विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। दो दिवसीय जागरूकता अभियान के पहले दिन राज्यभर के मतदाता साक्षरता क्लबों के माध्यम से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित जागरूकता पोस्टर और वीडियो मतदाताओं एवं भावी मतदाताओं को दिखाए गए तथा उनका वाचन कराया गया।

दूसरे दिन मंगलवार को सभी जिलों के सोशल मीडिया हैंडल, मीडिया संस्थानों और डिजिटल क्रिएटर्स ने # झारखंड एसआईआर का उपयोग करते हुए एसआईआर से संबंधित जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। यह अभियान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल ट्रेंडिंग में भी शामिल रहा।

के. रवि कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे। मतदाता फॉर्म में अंकित विवरण का सत्यापन करेंगे, आवश्यक जानकारी भरेंगे और उसे संबंधित बीएलओ को जमा करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment