Home » Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में बाढ़ की आशंका

Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में बाढ़ की आशंका

Jharkhand Weather : फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल द्वारा जारी चेतावनी केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिले शामिल हैं।

by Anurag Ranjan
Heavy rainfall and flood alert issued for Jharkhand districts by IMD
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मौसम (Jharkhand Weather) का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और आने वाले 24 घंटे राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन की फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल के अनुसार, रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है। यह चेतावनी 7 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे तक प्रभावी मानी गई है।

झारखंड ही नहीं कई अन्य राज्यों में भी है बाढ़ का खतरा

फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल द्वारा जारी चेतावनी केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को भी शामिल किया गया है। इन राज्यों के कई हिस्सों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लगातार बारिश और मानसून ट्रफ के प्रभाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

इन 12 जिलों में बाढ़ की आशंका

झारखंड में जिन 12 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो शामिल हैं। इन जिलों में बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ इस समय झारखंड के डालटनगंज से होकर गुजर रही है, जिसका प्रभाव पूरे राज्य में नजर आ रहा है।

Jharkhand Weather : 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट

वहीं, रांची स्थित मौसम केंद्र (Jharkhand Weather) ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि बारिश सात से ग्यारह सेंटीमीटर के बीच हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी गति तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

अधिकतर इलाकों में दर्ज की गई हल्की से मध्यम वर्षा

पिछले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। लातेहार के चंदवा क्षेत्र में सबसे अधिक 90.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। डालटनगंज में 19.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गोड्डा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Jharkhand Weather : 1 से 6 जुलाई तक 417.2 मिलीमीटर बारिश

1 जून से 6 जुलाई तक झारखंड में कुल 417.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 69 प्रतिशत अधिक है। जहां सामान्यतः इस अवधि में 246.2 मिलीमीटर वर्षा होती है, वहीं इस बार अधिकांश जिलों में औसत से कहीं अधिक वर्षा हुई है। केवल चार जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से अधिक या सामान्य के बराबर बारिश दर्ज की गई है। कुछ जिलों में यह बढ़त 100 से 150 प्रतिशत तक भी पहुंच गई है। इससे स्पष्ट है कि झारखंड में इस बार मानसून की सक्रियता सामान्य से कहीं अधिक रही है।

Read Also: Jharkhand Weather Today : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 13 जिलों में चेतावनी जारी

Related Articles