Home » JPSC Scam : मोबाइल वीडियो और फॉरेंसिक जांच से खुला परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा राज, घर पर लिखी मेन्स की कॉपी

JPSC Scam : मोबाइल वीडियो और फॉरेंसिक जांच से खुला परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा राज, घर पर लिखी मेन्स की कॉपी

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा में धांधली  का बड़ा नमूना...'टीडीपीएल' के कर्मचारियों और परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी के बीच सांठगांठ का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा में धांधली की परतें अब सीआईडी जांच में तेजी से खुलने लगी हैं। परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी ‘टीडीपीएल’ के कर्मचारियों और परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी रक्षक सिंह के बीच सांठगांठ का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फॉरेंसिक जांच से मिले डिजिटल सबूतों ने साबित कर दिया है कि पीटी से लेकर मेन्स परीक्षा तक में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया था।

​ओएमआर शीट पर खेल और दफ्तर में हुई सेटिंग

जांच में पता चला है कि पीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रक्षक सिंह को सिर्फ वही 31 प्रश्न हल करने को कहे गए थे, जो उसे आते थे। बाकी प्रश्नों के गोले उसने खाली छोड़ दिए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी रामबीर सिंह को सौंप दी गई। असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। टीडीपीएल के बंद दफ्तर में प्रदीप सिंह और उसके सहयोगियों ने खाली छोड़ी गई ओएमआर शीट में सही जवाबों के गोले भरे। इस पूरे फर्जीवाड़े का रक्षक सिंह ने खुद अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था।

घर तक पहुंचाई गई उत्तर पुस्तिका

पीटी में फर्जी तरीके से पास होने के बाद मेन्स परीक्षा में भी इसी धांधली को दोहराया गया। जांच के अनुसार, स्ट्रांग रूम से परीक्षा सामग्री बाहर निकाली गई। इसके बाद सत्यपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने रक्षक सिंह के नाम और बारकोड वाली कोरी उत्तर पुस्तिका उसके घर तक पहुंचाई। रक्षक सिंह ने अपने घर पर आराम से बैठकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल करते हुए सभी सवालों के जवाब ढूंढे और कॉपी में लिखे। बाद में इस उत्तर पुस्तिका को चुपचाप वापस स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।

​फॉरेंसिक जांच और दूसरे अभ्यर्थियों के सुराग

सीआईडी को ये सारे सबूत टीडीपीएल के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान रक्षक सिंह के मोबाइल से मिले हैं। फॉरेंसिक लैब की जांच में मोबाइल से कई वीडियो, फुटेज, सर्वर से मैच खाते उत्तर और कॉल रिकॉर्ड्स बरामद हुए हैं।
​इस फर्जीवाड़े के तार अन्य अभ्यर्थियों से भी जुड़े हैं। एक अन्य पास हुए अभ्यर्थी लालू यादव के घर पर हुई रेड में किसी दूसरे परीक्षार्थी की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी, 8 लाख रुपये का चेक और एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी को यूपीआई से भेजे गए 1.5 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन के पक्के सबूत मिले हैं। फिलहाल सीआईडी इन सभी डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read Also:  JPSC Exam Irregularities : 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा धांधली: आरोपी लालू यादव की अग्रिम जमानत खारिज 

Related Articles

Leave a Comment