Home » Khunti News: एसपी ने उलिहातु पहुंच बिरसा मुंडा को किया नमन; पिकेट कैंप में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Khunti News: एसपी ने उलिहातु पहुंच बिरसा मुंडा को किया नमन; पिकेट कैंप में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु स्थित आवास एवं बिरसा कॉम्पलेक्स का दौरा किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजनों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने उलिहातु एसएसबी पिकेट कैंप का भी निरीक्षण किया, जहां तैनात जवानों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

वहां से निकलने कते पाद पुलिस अधीक्षक ने सायको थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की समीक्षा,आगंतुक पंजी एवं मालखाना का अवलोकन किया गया।

उन्होंने थाना में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने, नियमित गश्ती करने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

न्यायालय परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया। न्यायालय हाजत का निरीक्षण कर बंदियों की सुरक्षा, रख-रखाव तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए न्यायालय परिसर में सतत निगरानी रखने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखा जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।

Read Also: Palamu News: कारगर साबित हुआ झामुमो नेता का ट्वीट; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Related Articles

Leave a Comment