Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लावारिस पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, वाहन जौहर एकेडमी सेक्टर-3 के पास कई घंटों से संदिग्ध हालत में खड़ा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जहां अंदर से अवैध शराब की खेप मिली। इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और उसे थाने ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वाहन बोकारो जिले का बताया जा रहा है। हालांकि, शराब किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। धुर्वा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वाहन मालिक व शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Read Also- RANCHI NEWS: उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों की देखभाल को लेकर दिए सख्त निर्देश

