Home » Kolhan University PHD Admission : कोल्हान विश्वविद्यालय ने PHD इंटरव्यू के लिए जारी की प्रोविजनल सूची

Kolhan University PHD Admission : कोल्हान विश्वविद्यालय ने PHD इंटरव्यू के लिए जारी की प्रोविजनल सूची

Kolhan University PhD Admission: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 21 विषयों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से 18 विषयों के अंतर्गत कुल 145 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University inter fund
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश हेतु प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस वर्ष 21 विषयों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से 18 विषयों के अंतर्गत कुल 145 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अभ्यर्थी अपनी एप्लीकेशन संख्या के माध्यम से वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू संबंधित विभागों द्वारा 10 से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि एवं अन्य जानकारी विभागों द्वारा ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। इंटरव्यू में रिसर्च प्रपोज़ल एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन अनिवार्य है।

विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता, पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- कुलपति

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलपति, डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएचडी हेतु चयनित सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल अकादमिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं- निदेशक, आरडीसी

“यह सूची विश्वविद्यालय की पारदर्शी और समयबद्ध पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का प्रतीक है। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं।

Read Also- Jamshedpur Terrorist Activity : इंटरपोल से आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

Related Articles