Home » Jamshedpur News : कोवाली सड़क हादसे में घायल पूजा पात्र की मौत, सिर का ऑपरेशन भी नहीं बचा सका जान

Jamshedpur News : कोवाली सड़क हादसे में घायल पूजा पात्र की मौत, सिर का ऑपरेशन भी नहीं बचा सका जान

पूजा पात्र के ससुर राजबल्लभ तांती सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके पति अमित पात्र पोटका प्रखंड में संविदा पर कंप्यूटर सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोवाली थाना क्षेत्र के हाता-तिरिंग (ओडिशा) एनएच-220 पर हल्दीपोखर के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पूजा पात्र (40) की सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 28 सितंबर को हुआ था। घटना के बाद से पूजा की हालत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।

Potka Accident

कोवाली हादसे में मृत पूजा की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, पूजा पात्र हल्दीपोखर के पास थीं। इसी दौरान हरिणा की ओर से हल्दीपोखर होते हुए हाता की तरफ जा रही बाइक संख्या जेएच-05सीआर/9250 के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और पूजा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत हो गई थीं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। उनकी जान बचाने के लिए सिर का ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें होश नहीं आया। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूजा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

परिजनों के मुताबिक, पूजा पात्र के ससुर राजबल्लभ तांती सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके पति अमित पात्र पोटका प्रखंड में संविदा पर कंप्यूटर सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पूजा की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

Read also – Jamshedpur Rail News : दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ का मेगा प्लान, 25 टन एक्सल लोडिंग के लिए पुलों का होगा कायाकल्प

Related Articles

Leave a Comment