बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ समय में, नक्सलियों ने IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने के लिए बीयर बॉटल्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ये बॉटल्स अब उनकी घातक साजिश का हिस्सा बन चुकी हैं। बीजापुर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।
बीयर बॉटल से बम बनाने की माओवादी साजिश
सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने बीयर की बोतलों में विस्फोटक भरकर एक नए तरह के बीयर बम तैयार किए थे। यह खतरनाक बम सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाए गए थे। बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों बमों को डिस्पोज कर दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
सुरक्षा बलों ने बीजापुर में इस साजिश को नाकाम कर माओवादियों की योजना को विफल कर दिया। बीडीएस की टीम की मुस्तैदी और तत्परता ने बड़े नुकसान को रोक लिया और जवानों की जान बचाई। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

