Home » Koderma News : एक दशक पुराने मामले में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई, बैंक का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Koderma News : एक दशक पुराने मामले में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई, बैंक का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

पटना न्यायालय से जारी था गिरफ्तारी वारंट

by Rakesh Pandey
Koderma News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : लगभग एक दशक पुराने नोटबंदी घोटाले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार को झारखंड के कोडरमा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में डोमचांच प्रखंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।

ईओयू के अधिकारियों के अनुसार, अरविंद कुमार के खिलाफ पटना स्थित निगरानी न्यायालय से पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका था। इसके बावजूद वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता रहा। गुप्त सूचना के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने कोडरमा पहुंचकर बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा से उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि गिरफ्तार शाखा प्रबंधक मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर, बीबीगंज, मठटा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को नोटबंदी से जुड़े पुराने आर्थिक अपराध मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ईओयू अब आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Read Also- Jamshedpur News : मानगो के कुएं में गिरने से एक की मौत, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Related Articles

Leave a Comment