चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मुख बस्ती गोड दिघिया गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मुख बस्ती गोड दिघिया गांव निवासी हरि मुखी की पत्नी सुशीला मुखी का बुधवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। वह काफी गुस्से में थीं। दोपहर में जब घर में कोई नहीं था, तब उन्होंने यह कदम उठा लिया। पति हरि मुखी जब घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को मृत पाया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल चाईबासा
घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा ने नोवामुंडी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया।
छोटी-छोटी बात पर हो जाती थीं नाराज- पति हरि मुखी
मृतका के पति हरि मुखी ने बताया कि सुशीला अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती थीं। बुधवार को भी परिजनों से किसी बात पर विवाद होने से गुस्सा हो गई थी।
कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद
पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Read Also- RANCHI NEWS: शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत

