Home » Palamu Crime: मौसेरी बहन से था प्यार, हाथ मांगने मौसा के पास पहुंचा; युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Palamu Crime: मौसेरी बहन से था प्यार, हाथ मांगने मौसा के पास पहुंचा; युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू में रिश्ते का कत्ल करने का मामला सामने आया है। युवक का शादीशुदा मौसेरी बहन से प्यार हो गया। प्यार में ऐसी सनक चढ़ी की वह उसका हाथ मांगने अपने मौसा के घर चला गया। अपनी बेटी के साथ उसकी यह हालत देख मौसा को गुस्सा आ गया। उसने उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।

घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव की है। पवन सिंह नामक युवक का मौसेरी बहन सोनी देवी नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन उससे शादी करना चाहता था। जबकि सोनी पहले से शादीशुदा थी। वह शादी के लिए तैयार नहीं थी।

गुस्से में आकर सिर पर पर किया प्रहार

15 मई की रात पवन सिंह सोनी से मिलने और शादी के लिए मनाने के लिए उसके मायके गया। बेटी को प्रेमी से मिलते देखकर सोनी के पिता रवि सिंह ने आपा खो दिया। उन्होंने गुस्से में आकर पवन सिंह के सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया।

पवन वहीं गिरकर तड़पने लगा। फिर वहीं उसकी मौत हो गई। अब रवि सिंह को फंसने का भय सताने लगा। उसने डेड बॉडी को कंधे पर टांग कर पास के हड़ही पहाड़ पर ले गया। वहां मृतक के ही गमछा से एक पेड़ पर फंदे पर उसे लटका दिया, ताकि हत्या आत्महत्या साबित हो जाए।

बॉडी बरामद होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पवन सिंह के पिता विजय सिंह ने सोनी देवी, उसके पति फंटूश सिंह और देवर पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 24 घंटे में किया मामले का खुलासा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दुलसुलमा निवासी मौसा 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजेश यादव ने रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई है। रवि सिंह ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। डीएसपी राजेश ने बताया कि पवन सिंह और सोनी के बीच डेढ़ -दो महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी देवी एक बच्चे की मां भी है।

Read Also: Lohardaga Crime: विक्षिप्त ने बिना कोई कारण पत्नी और मां की हत्या कर दी; पूछने पर कहा- गुस्सा आ गया था

Related Articles

Leave a Comment