Home » Palamu murder : पलामू में थम नहीं रही हत्या की घटनाएं; युवक को घर से बाहर बुलाया, फिर सिर में मार दी गोली

Palamu murder : पलामू में थम नहीं रही हत्या की घटनाएं; युवक को घर से बाहर बुलाया, फिर सिर में मार दी गोली

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू में हत्या का दौर थम नहीं रहा है। हाल में हुई ज्यादातर हत्या की घटनाओं के पीछे भूमि विवाद को ही मुख्य कारण बताया गया है। मंगलवार की रात जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने युवक को घर से बुलाया। घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर सिर में गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मंगलवार की देर रात राजमुनि पाठक अपने घर में सोए हुए थे। इस क्रम में कुछ लोग घर पर आए और किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया। फिर घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर आरोपियों ने राजमुनि पाठक के सिर में गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और दो बेटे मौजूद थे।

घटना के पीछे भूमि विवाद

पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कर्मा इलाके में किसी के साथ राजमुनि पाठक का जमीन विवाद चल रहा था। इलाके में कई शादी समारोह चल रहे थे। इस कारण परिजन राजमुनि पाठक को घर से बाहर बुलाने वाले लोगों को पहचान नहीं कर पाए।

Read Also : Chaibasa News : सारंडा के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, इलाके में बढ़ी हलचल, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Leave a Comment