चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बुधवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मारे गए माओवादी का नाम इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत है। वह सीटीआई कैडर का सदस्य था। झारखंड सरकार ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह जराइकेला थाना क्षेत्र के सांगा जाटा का रहने वाला था। घटना गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू, तूनबेड़ा, बोरोई इलाके में हुई।
तड़के साढ़े चार बजे हुई मुठभेड़
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। रुक-रुक कर चली गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
एसपी ने की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मिसिर बेसरा के नेतृत्व में सक्रिय नक्सली
सूत्रों के अनुसार इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली अब भी सक्रिय हैं। हाल ही में गोईलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या के बाद संकेत मिल रहे थे कि नक्सली सारंडा से निकलकर कोल्हान और आसपास के इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि नक्सलियों के खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जंगल क्षेत्रों में पुलिस और नक्सलियों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। सुरक्षाबल हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन के जवान बीते दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास के घने जंगलों में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अभियान के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रहने की सूचना है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेनू ने कहा कि मुठभेड़ चल रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में गोईलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व नक्सली की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि नक्सली सारंडा क्षेत्र से निकलकर कोल्हान और आसपास के इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सली संगठन अब भी इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में सक्रिय हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया था कि जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ताजा घटनाक्रम से साफ है कि जंगल क्षेत्रों में फिलहाल पुलिस और नक्सलियों के बीच ‘लुकाछिपी’ का खेल जारी है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षाबल किसी भी संभावित गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
Read Also- Gumla News: रिटायरमेंट के बाद भी टीचर को मिला वेतन, छापेमारी से पहले ही पीट दिया ढिंढोरा

