Home » Potka News: हाता में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड व मार्केट कॉम्प्लेक्स

Potka News: हाता में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड व मार्केट कॉम्प्लेक्स

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पंचायती राज विभाग की ओर से पोटका प्रखंड के हाता स्थित बिरसा चौक में 4.50 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड और मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विधायक संजीव सरदार ने इस परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हाता चौक पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र का व्यावसायिक हृदय स्थल है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग झारखंड, ओड़िशा और बंगाल से आवागमन करते हैं। मैंने अपने पहले कार्यकाल में ही इस परियोजना को राज्य सरकार से स्वीकृत करा लिया था। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के अंतर्गत बस स्टैंड, मार्केट कॉम्प्लेक्स, सार्वजनिक शौचालय और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू व उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा भी उपस्थित थे।

तीन अन्य योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास

रविवार को ही विधायक संजीव सरदार ने तीन अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इसमें हेंसड़ा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी गांव में सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार कार्य, पिछली से बाडेडीह तक सड़क सुदृढ़ीकरण तथा जमशेदपुर प्रखंड के हाता-कुदादा मुख्य पथ से निश्चिंतपुर तक सड़क निर्माण शामिल है।

Read also – Jamshedpur accident : जमशेदपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने ली दो की जान, हाथी-घोड़ा मंदिर के पास हादसा

Related Articles