- झारखंड राज्य खाद्य निगम के कार्यों की पर केंद्र सरकार की पैनी नजर, निगरानी कर रही टीम
Ramgarh (Jharkhand): झारखंड राज्य खाद्य निगम किस प्रकार कार्य कर रहा है, इस पर अब केंद्र सरकार भी बारीकी से नजर रख रही है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा गठित एक विशेष टीम रामगढ़ पहुंची और यहां खाद्यान्न के उठाव, वितरण और रखरखाव का गहन निरीक्षण किया।
अवर सचिव और एएसओ ने किया दुकानों का दौरा
रामगढ़ पहुंची केंद्रीय टीम में शामिल अवर सचिव मंजुला डेनियल और एएसओ रितू चौधरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत टोप्पो ने जिले की विभिन्न दुकानों का भ्रमण कराया। इस दौरान टीम ने गोदामों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों और पैक्स का मुआयना किया।
गोदामों की सुरक्षा को संतोषजनक बताया
केंद्रीय टीम गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था देखकर काफी प्रभावित हुई। सबसे खास बात यह थी कि सभी गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिससे निगरानी और भी आसान हो गई थी। आमतौर पर जिन गोदामों में चोरी की घटनाएं आम होती हैं और खाद्यान्न मिलने में परेशानी आती है, उन्हीं गोदामों की प्रभावी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से देखकर केंद्रीय टीम के सदस्य चकित रह गए।
वितरण और रखरखाव संतोषजनक
केंद्रीय टीम ने झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदामों, जन वितरण प्रणाली की दुकानों और पैक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न का वितरण, अनाज का उठाव और रखरखाव संतोषजनक पाया गया। टीम ने रामगढ़, पतरातु, मांडू, गोला, चितरपुर और दुलमी प्रखंडों में पहुंचकर लाभार्थियों से भी सीधी बातचीत की और उनसे खाद्यान्न की उपलब्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
Also Read: Ramgarh News: रामगढ़ में सीसीएल की बंद खदान बनी मौत का कुआं, दर्दनाक हादसा

