Home » RANCHI MAYOR NEWS: मेयर की अनोखी पहल, फूल की बजाय झाड़ू लेकर आने की कर दी अपील

RANCHI MAYOR NEWS: मेयर की अनोखी पहल, फूल की बजाय झाड़ू लेकर आने की कर दी अपील

मेयर का पदभार संभालने के बाद हर दिन काफी संख्या में लोग पहुंच रहे मिलने

by Vivek Sharma
रांची मेयर रोशनी खलखो की अनोखी पहल, फूलों की जगह झाड़ू-डस्टबिन लाने की अपील। साफ-सफाई को बढ़ावा देने की दिशा में कदम।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची की मेयर रोशनी खलखो ने अनोखी पहल की है। जिसमें उन्होंने आगंतुकों से फूल और उपहार लेकर नहीं आने की अपील की है। इसकी बजाय उन्होंने लोगों से झाड़ू, डस्टबिन और बेलचा जैसी चीजें लेकर आने को कहा है। ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर है लेकिन सच्चाई यहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि उनसे मिलने के लिए उपहार लेकर आना जरूरी है। लोग ऐसे भी मुझसे आकर मिल सकते है। अगर लोग निगम को कुछ देना ही चाहते है तो अपनी क्षमता के अनुसार उपहार स्वरूप झाड़ू, डस्टबिन और बेलचा या वैसा सामान जो साफ-सफाई में काम आ सके दे सकते है।

मेयर ने कहा कि पदभार संभालने के बाद हर दिन काफी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे है। फूल और बुके लेकर आने के कारण काफी फूल जमा हो रहा है। एक दिन में फूल सूख जा रहे है। इसके बाद वापस से उसे कहीं और ले जाकर डंप करना पड़ता है। इसलिए बेहतर है कि फूल की बजाय लोग जरूरत के सामान ले आए। इस सामान को शहर के वेंडर और जरूरतमंदों के बीच बांट दिए जाएंगे जो कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में मददगार साबित होगी। इससे पहले वार्ड 38 के पार्षद अवधेष ठाकुर और पूर्व पार्षद दीपक लोहरा ने मेयर को झाड़ू देकर इसकी शुरुआत की।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM: RMC की बैठक में मेयर रोशनी खलखो की अधिकारियों को दो टूक- फील्ड में करें काम या कार्रवाई के लिए रहे तैयार

Related Articles

Leave a Comment