Home » Ranchi Missing Girl : लापता अदिति पांडे की जानकारी देने वालों को रांची पुलिस देगी 50 हजार रुपये इनाम

Ranchi Missing Girl : लापता अदिति पांडे की जानकारी देने वालों को रांची पुलिस देगी 50 हजार रुपये इनाम

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से लापता 18 माह की बच्ची अदिति पांडे की जानकारी देने वालों को रांची पुलिस 50 हजार रुपये इनाम देगी। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर की खोरहा टोली में रहने वाली अदिति पांडे पिछले दो दिनों से लापता है। अदिति पांडे की तलाश परिवार वाले और रांची पुलिस कर रही है, लेकिन अब तक उसे बच्ची की सुराग नहीं मिला है इस मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई है। इस मामले में रांची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर लिया है। रांची पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि यदि इस बच्ची के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल रांची पुलिस के मोबाइल नंबर 9431706136, 9431706137, 9431102090 या 9431706160 पर जानकारी दे सकते हैं।

इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि लापता बच्ची अदिति पांडे की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार वालों की ओर से थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रांची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

Read Also- Chatra Crime News : बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या, गमछे से गला दबाने व राॅड से हमला करने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment